Face & Hand Scrub

 यह कहावत तो सभी ने सुनी होगी कि कस्तूरी मृग की नाभि में ही होती है पर इस बात से अनजान वह  पूरे वन में कस्तूरी ढूँढता हुआ भटकता रहता है I बस कुछ यही स्थिति हम  इंसानों की भी है , हमारे घर में बहुत सारी बीमारियों के घरेलू इलाज और बहुत सारे सौंदर्य साधन  मौजूद  हैं पर हम इन घरेलू नुस्ख़ों और सौंदर्य साधनों से अनजान हैं I इस ब्लॉग में मैं घर में उपलब्ध इन्हीं सौंदर्य साधनों और नुस्ख़ों की बात करूँगी I 

1. Face & Hand Scrub

एक चम्मच कॉफ़ी  , एक चम्मच दरदरी पिसी चीनी , एक चम्मच शहद - इन तीनों को अच्छे से मिलकर पेस्ट तैयार करें I इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएँ , हाथों पर लगाएँ I दस  मिनट बाद बिलकुल ज़रा सा  पानी लेकर , हल्के हाथ से हाथों की मसाज करें और हाथों को धो लें , दस से पंद्रह मिनट बाद  गीले हाथों से चेहरे की हल्की हल्की मसाज करें और सादे पानी से चेहरा धो लें I चेहरे पर क्रीम या मोईस्टोरिज़र लगाएँ I 

सप्ताह में दो बार इस विधि को अपनाएँ और अपने चेहरे पर निखार पाएँ I चेहरे और हाथों की dead स्किन निकल जाएगी , यह ब्लीच का काम भी करेगा और आपको पार्लर जाने की ज़रूरत महसूस नहीं होगी I 

Comments