Posts

Showing posts from April, 2021

Hair Toner

 सबसे ज़्यादा देखभाल हम अपने चेहरे की करते हैं , बालों की याद तब आती है जब बाल झड़ने लगते हैं , टूटने लगते हैं , बालों में dandruff हो जाती है या समय से पहले बाल सफ़ेद होने लगते हैं I यह संसार का नियम है कि सभी को प्यार और अच्छी  देखभाल चाहिए , बच्चों की  , पेड़ -पौधों की  , जानवरों की सेहत को देखकर ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि  किसकी कैसी देखभाल हुई है I इसी तरह हमारे बालों को भी प्यार और अच्छी देखभाल की ज़रूरत है I जी हाँ , आपके बालों को भी आपके प्यार और अच्छी देखभाल की ज़रूरत है I  एक ग्लास पानी ,  करी पत्ते के २०-२५ पत्ते , डेढ़ चम्मच मेथी दाना , एक चम्मच कॉफ़ी पाउडर - इन सबको धीमी आँच पर आठ से दस मिनट तक उबालें ( कॉफ़ी अपना रंग छोड़ देगी , मेथी दाना मुलायम हो जाएगा और पत्ते अपना रंग बदल देंगे ) I इसे काँच की बोतल में छानकर रखें , एक चम्मच नारियल का तेल या जो भी तेल आप बालों में लगाते हैं , वह इसमें मिला लें I रूई से या अपनी उँगलियों से अपने बालों की जड़ों में लगाएँ और सबसे  आसान तरीक़ा , इसे एक छोटी स्प्रे बोतल में डालकर बालों की जड़ो में स...

Face & Hand Scrub

Image
 यह कहावत तो सभी ने सुनी होगी कि कस्तूरी मृग की नाभि में ही होती है पर इस बात से अनजान वह  पूरे वन में कस्तूरी ढूँढता हुआ भटकता रहता है I बस कुछ यही स्थिति हम  इंसानों की भी है , हमारे घर में बहुत सारी बीमारियों के घरेलू इलाज और बहुत सारे सौंदर्य साधन  मौजूद  हैं पर हम इन घरेलू नुस्ख़ों और सौंदर्य साधनों से अनजान हैं I इस ब्लॉग में मैं घर में उपलब्ध इन्हीं सौंदर्य साधनों और नुस्ख़ों की बात करूँगी I  1. Face & Hand Scrub एक चम्मच कॉफ़ी  , एक चम्मच दरदरी पिसी चीनी , एक चम्मच शहद - इन तीनों को अच्छे से मिलकर पेस्ट तैयार करें I इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएँ , हाथों पर लगाएँ I दस  मिनट बाद बिलकुल ज़रा सा  पानी लेकर , हल्के हाथ से हाथों की मसाज करें और हाथों को धो लें , दस से पंद्रह मिनट बाद  गीले हाथों से चेहरे की हल्की हल्की मसाज करें और सादे पानी से चेहरा धो लें I चेहरे पर क्रीम या मोईस्टोरिज़र लगाएँ I  सप्ताह में दो बार इस विधि को अपनाएँ और अपने चेहरे पर निखार पाएँ I चेहरे और हाथों की dead स्किन निकल जाएगी , यह ब्लीच का काम भी करेगा ...

मेरे छह लघु कथा संग्रह - नवधा , संचयन , मधु कलश , मंजूषा , इंद्रधनुष , उड़ान

Image
  मुझे लगता है की छोटी -छोटी बातें शीघ्रता से मन में उतरती हैं I शायद इसी कारण से सूक्तियों का प्रचलन हुआ और  सूक्तियाँ लोकप्रिय भी हुई I मेरे लिए मेरी लघुकथाएँ  जीवन के विविध पक्षों को उजागर करने वाली सूक्तियाँ हैं I                       आज लघुकथाएँ अधिक लोकप्रिय  हैं I छात्र जीवन ,  कहानियों  को पढ़ लेना आज भी सबके  लिए  संभव है I इन कहानियों में जीवन की सीख के साथ नैतिक मूल्यों का आदर्श भी है I