Hair Toner

 सबसे ज़्यादा देखभाल हम अपने चेहरे की करते हैं , बालों की याद तब आती है जब बाल झड़ने लगते हैं , टूटने लगते हैं , बालों में dandruff हो जाती है या समय से पहले बाल सफ़ेद होने लगते हैं I यह संसार का नियम है कि सभी को प्यार और अच्छी  देखभाल चाहिए , बच्चों की  , पेड़ -पौधों की  , जानवरों की सेहत को देखकर ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि  किसकी कैसी देखभाल हुई है I इसी तरह हमारे बालों को भी प्यार और अच्छी देखभाल की ज़रूरत है I जी हाँ , आपके बालों को भी आपके प्यार और अच्छी देखभाल की ज़रूरत है I 

एक ग्लास पानी ,  करी पत्ते के २०-२५ पत्ते , डेढ़ चम्मच मेथी दाना , एक चम्मच कॉफ़ी पाउडर - इन सबको धीमी आँच पर आठ से दस मिनट तक उबालें ( कॉफ़ी अपना रंग छोड़ देगी , मेथी दाना मुलायम हो जाएगा और पत्ते अपना रंग बदल देंगे ) I इसे काँच की बोतल में छानकर रखें , एक चम्मच नारियल का तेल या जो भी तेल आप बालों में लगाते हैं , वह इसमें मिला लें I रूई से या अपनी उँगलियों से अपने बालों की जड़ों में लगाएँ और सबसे  आसान तरीक़ा , इसे एक छोटी स्प्रे बोतल में डालकर बालों की जड़ो में स्प्रे करें , हल्के हाथ से मसाज करें I सिर धोने से एक घंटा पहले  लगाएँ या रात को सोने से  पहले लगाएँ , बालों की पूरी लम्बाई तक लगाएँ और सुबह सिर धोएँ या ना धोएँ आपकी इच्छा पर निर्भर करता  है I 

इस टोनर के इस्तेमाल से आपके  बाल लम्बे , घने और चमकदार हो जाएँगे I 

Comments